फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   if fire found in paddy waste,fir will lodge against pradhan

पराली जलाने में ग्राम प्रधान और कृषि विभाग के कर्मचारी पर भी होगी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
if fire found in paddy waste,fir will lodge against pradhan
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पराली जलाने के मामलों पर सख्त कारवाई करने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में पराली जलाने के मामलों में एफआईआर कराने व जुर्माने लगाने के दौरान पराली जलाने वाले व्यक्ति के साथ साथ सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों का नाम भी शामिल किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में कूड़ा जलाने के मामलों पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कूड़ा जलाने के मामलों में भी कूड़ा जलाने वाले व्यक्ति के साथ-साथ सम्बन्धित सफाई नायक का नाम भी एफआईआर व जुर्माने में शामिल होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि पराली एवं कूड़ा जलाने की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। उप निदेशक कृषि नरेन्द्र पाल ने बताया कि पराली एवं कूड़ा जलाने के मामलों पर अब तक 39 एफआईआर कराई जा चुकी है तथा चार राजस्व कानूनगो व 24 ग्राम प्रधानों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा तीन कर्मचारियों का निलम्बन, दो विषय वस्तु विशेषज्ञों के विरूद्ध आरोप पत्र भी विभाग को प्रेषित किया जा चुका तथा 13 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed