{"_id":"61dc80cc106b966e4d3ea972","slug":"husband-arrested-in-teen-talqe-issue-rampur-news-mbd4156383166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देने के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक देने के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बजरिया हिम्मत खां निवासी नौसीन जहां की शादी चार मार्च को गंज थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ निवासी राविल उर्फ रोबिन चोपड़ा से हुई थी। इसकी शादी से पहले ही नौसीन की सास ने दूसरी शादी कर ली थी और उसके साथ दिल्ली में रहने लगी थी। आरोप था की नौसीन की शादी में घरवालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन उससे ससुराल वाले खुश नहीं थे।
शादी के कुछ दिन बाद से ही एक कार और दस लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर ही 26 मई को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वह अपने मायके में रहने लगी है। आरोप था कि सात जुलाई को पति अपने घर वालों के साथ उसके मायके आया और उसे तीन तलाक दे दिया था। बाद में उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राविल, सास तस्लीम जहां, ससुर रवि चोपड़ा और ननद राहिल उर्फ नेहा के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी में पुलिस ने सोमवार को महिला के पति राविल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में एक युवक को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है।