फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   husband and his brother arrested in murder

विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और जेठ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
husband and his brother arrested  in murder
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर अहमदाबाद गांव निवासी हेतराम ने एक साल पहले अपनी बेटी सुधा (21) की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी सुरेश के साथ की थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया था कि 15 फरवरी की सुबह दहेज की मांग पूरी न होने पर सुधा को फंदे पर लटका दिया था। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर सुधा के पिता हेतराम परिवार सहित लेबर कॉलोनी पहुंच गए और हत्या करने का आरोप लगाने लगे थे। बाद में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने हेतराम की तहरीर के आधार पर सुरेश, राजकुमार, नन्हें, अनूप, मीरा और पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली थी। वहीं, गुरुवार को सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही को सूचना मिली की विवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो लोग ज्वालानगर रेलवे फाटक के पास खड़े है। सूचना पर पुलिस ने जेठ अनूप और पति सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया हैं। बाकी फरार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed