{"_id":"617310a75c68362ce966a260","slug":"hum-safar-resort-issue-rampur-news-mbd407089699","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के रिसोर्ट में बिजली चोरी मामले में एसडीओ की गवाही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के रिसोर्ट में बिजली चोरी मामले में एसडीओ की गवाही पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज ईसी एक्ट कोर्ट में तारीख थी। जिसमें एसडीओ की गवाही और जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 25 अक्तूबर तय की है। जिसमें तत्कालीन एसडीएम सदर और एक्सईएन की गवाही होगी।
सपा सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में पांच सितंबर 2019 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग होते हुए पाया गया था। इस मामले में उस वक्त डूंगरपुर बिजलीघर के जेई राहुल रंजन ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद इस मामले की सुनवाई एडीजे/स्पेशल जज ईसी एक्ट मोहम्मद रफी की कोर्ट में चल रही है। मामले में शुक्रवार को बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार की गवाही हुई। डॉ. तजीन फात्मा के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने उनसे जिरह की, जिसका उपखंड अधिकारी ने जवाब दिया। अब एसडीओ की गवाही पूरी हो गई है। बिजली विभाग के अधिवक्ता सर्वेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई थी, जिसमें एसडीओ की गवाही पूरी हो गई है। अब कोर्ट ने अगली तारीख 25 अक्तूबर तय की है। जिसमें तत्कालीन एसडीएम और एक्सईएन की गवाही होगी।