फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   houng died in accident

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
houng died in accident
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए हुए नहीं था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी विष्णु (20) गांव निवासी विपिन के साथ किसी काम से रामपुर आया था। रविवार देर रात को दोनों बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में रामपुर की ओर से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विष्णु के शव को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। एक युवक की मौत हो गई है। परिवार की ओर से तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आएगी, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed