फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hospital seal

मुरसेना में बेबी नर्सिंग होम पर प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग का छापा, किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
hospital seal
रामपुर। मुरसेना में संचालित एक नर्सिंग होम को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर उपजिलाधिकारी सदर और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बेबी नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर नर्सिंग होम सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ को नर्सिंग होम के संबंध में शिकायत मिली थी। जिस पर उपजिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत और एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा शनिवार को गोपनीय तरीके से नर्सिंग होम की जांच करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम के संचालन के संबंध में जरूरी अभिलेखों की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि नर्सिंग होम होम पंजीकृत है, लेकिन जिन चिकित्सक के नाम से पंजीकरण है, वह चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं हैं। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित चिकित्सक भी मौके पर गैरहाजिर मिले। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के पूरे न होने पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक को स्वास्थ विभाग की तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है। जिसमें विभिन्न मानकों के अनुपालन न करने के कारणों के बारे में जवाब तलब किया जाएगा। नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed