फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   honesty of police

डेढ़ लाख रुपये भरा बैग पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को लौटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
honesty of police
भोट (रामपुर)। थाना पुलिस ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए हादसे के दौरान झाड़ियों में मिले डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग स्कूल प्रबंधक को वापस कर दिया। वहीं, रुपये भरा बैग वापस मिलने पर स्कूल प्रबंधक ने भी खुशी का इजहार किया है और पुलिस की प्रशंसा भी की। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर आभार जताया है।
विज्ञापन

बिलासपुर स्थित ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक रविंद्र पाल का बीते चार अक्तूबर की शाम को रामपुर से लौटते समय मिलक बिचौला गांव के पास सड़क हादसा हो गया था। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूल प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गऐ थे और उनका करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग झाड़ियों में गिर गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया था तथा रुपयों भरा बैग और बाइक अपने कब्जे में ले ली थी। करीब एक माह से भी अधिक समय तक उपचार के बाद स्कूल प्रबंधक के थाने में आने व अपनी बाइक लेने पर पुलिस ने उसे मौके से बरामद रुपयों भरा बैग भी वापस कर दिया। पुलिस की यह ईमानदारी देख स्कूल प्रबंधक की आंखें भर आईं। उन्होंने पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उनका अभार जताया। कह कि पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। वहीं, क्षेत्र में भी लोग पुलिस की ईमानदारी को लेकर सराहना कर रहे हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद मौके से करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग तथा क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में सुरक्षित रख लिया गया था। स्वास्थ्य लाभ के बाद स्कूल प्रबंधक के वापस लौटने पर डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग तथा बाइक को उसके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed