{"_id":"69ebc9155eb856f2c405bb61","slug":"home-guard-exam-today-roadways-will-run-additional-10-buses-rampur-news-c-15-1-mbd1058-885629-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: होमगार्ड परीक्षा आज, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: होमगार्ड परीक्षा आज, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त 10 बसें
विज्ञापन
रामपुर। होमगार्ड की परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है जो 27 अप्रैल तक जारी रहेगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में कुल 5568 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे देखते हुए रोडवेज बरेली और मुरादाबाद रूट पर 10 अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें 27 अप्रैल तक लगातार चलेंगी। तीन दिन में 16704 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
होमगार्ड की परीक्षा में बरेली और मुरादाबाद से आने वाले अभ्यर्थी अधिक हैं। इसे देखते हुए रोडवेज सुबह छह बजे से दो बजे तक बरेली और मुरादाबाद से 10 अतिरिक्त बसें चलाएगा। रोडवेज के डिपो प्रभारी रामप्रकाश ने कहा कि ये बसें अन्य बसों से अतिरिक्त होंगी। इसके अलावा भी बसों की जरूरत पड़ी तो चलाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
होमगार्ड परीक्षा के लिए 11 सेक्टरो में रामपुर को बांटा
रामपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के लिए जिले को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शुक्रवार को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फेकार कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार, राजकीय जुल्फेकार इंटर कॉलेज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ककरौआ, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह रहेगी व्यवस्था
कुल परीक्षा केंद्र-11
कुल परीक्षार्थियों की संख्या-16704
कुल मजिस्ट्रेट-11
कुल स्टेटिक मजिस्ट्रेट-11