फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   holiitems sieze

एक लाख से अधिक की कचरी सीज

Thu, 14 Mar 2019 12:28 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Thu, 14 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
holiitems sieze
रामपुर में बुधवार को कचरी के नमूने भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
 होली के नजदीक आते ही मिलावट को रोकने के लिए खाद्य विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान करीब एक लाख रुपये से अधिक की कचरी सीज कर दी। इसके साथ ही रिफाइंड, खोया, चीनी समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन


23 मार्च को होली का पर्व हे। लिहाजा, बाजार भी सजकर पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे समय में दुकानदार मिलावटी सामान बेचकर ज्यादा लाभ कमाने की कोशिश करते हैं। बाजार में कोई भी मिलावटी पदार्थ न बिके इसके लिए खाद्य विभाग की ओर से छापेमारी की जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार, विजयानंद, शैलेन्द्र, अरविंद ने शहर के मुख्य बाजारों में छापेमारी की। ग्रामीण क्षेत्रों में छापा मारा गया। टीम सबसे पहले फैजुल्लानगर स्थित सरफराज कचरी उद्योग पहुंची, जहां टीम ने 3080 किलोग्राम कचरी सीज कर दी। कचरी का नमूना भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पनवड़िया के पास स्थित भजन सिंह स्वीट हाउस से खोया, नाजिम किराना स्टोर बेरियान से रिफाइंड, सोयाबीन ऑयल, बंटी स्वीट हाउस बेरियान से खोया एवं चीनी का नमूना ले लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed