फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   holi malan samroh can not arrenged in fort

किले में होली मिलन समारोह न होने पर लोग हुए मायूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
holi malan samroh can not arrenged  in fort
रामपुर। 50 वर्षों से भी अधिक समय से किला मैदान में लगने वाला होली मिलन समारोह इस बार नहीं हो सका। लिहाजा, विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित होने वाला होली मिलन समारोह इस बार सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। वहीं, किला मैदान में होली मिलन समारोह न होने की वजह से लोग मायूस नजर आए। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां ने किला मैदान में होली मिलन समारोह न होने पर रोष जताया है। किला मैदान में साथियों व कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां ने कहा कि रामपुर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस त्योहार को यहां के सभी धर्म के लोग मिलकर मनाते हैं। शाम को किला मैदान में होली मिलन समारोह होता है। जिसमें लगभग सभी राजनैतिक और सामाजिक संगठनों केे लोग गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे से होली मिलते हैं। लेकिन, इस बार जब लोग होली मिलन समारोह में किला मैदान पहुंचे तो वहां सन्नाटा पसरा था। होली मिलन नहीं होने की वजह से सभी लोगों में मायूसी देखी गई। उन्होंने कहा कि रामपुर का होली मिलन गंगा जमुनी तहजीब की निशानी है। इसके बाद किला मैदान में लोग पहुंचे थे, उन्होंने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान एजाज कमर, इशरत मियां, छोटेलाल रस्तोगी, राजीव सक्सेना, राजीव गुप्ता, गुरविंदर सिंह, पंडित ज्ञान प्रकाश, बाबू खां, निशात सिंह, हरप्रीत सिंह, पंडित विशाल शर्मा आदि थे। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता जुगेश अरोड़ा कुक्कू ने सोशल मीडिया के जरिए अपना आक्रोश जताया है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed