फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   holi festival

फाग समारोह में बताया होली पर्व का महत्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
holi festival
रामपुर। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा श्री श्याम मंदिर ज्वाला नगर में फाग समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.मोनिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का उत्सव वसंत ऋतु का संदेश वाहक बन कर आता है। कोरोना काल में ये होली का त्योहार कई मायनों में महत्वपूर्ण है। होली का त्योहार हमें प्रेम सद्भाव से रहने और मन के विकारों को नष्ट करने के साथ शत्रु को भी मित्र बनाने का संदेश देता है। इस दौरान अनीता शुक्ला ने फूूलो की रंगोली बनाई। मृदुल शर्मा ने गुलाल की सुगंध की व्यवस्था संभाली। सपना दीक्षित की ढोलक की थाप पर सभी गुनगुनाने लगे। शिवा, परिधि, संजना शर्मा व आकांक्षा शर्मा ने गुलाल, पुष्प व केसर का प्रयोग कर कार्यकम को मनोहारी बना दिया। कार्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा, मुन्नी शर्मा, नीरज दीक्षित, नीतू शर्मा, राखी शर्मा ने लोकगीत और होली गीत प्रस्तुत किए। श्वेता शर्मा शालिनी शर्मा, महक व खुशी ने कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर वंदना शर्मा, अर्चना शर्मा, मधु शर्मा, रचना शर्मा, श्रेया शर्मा, सुधा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed