फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   histroy sheeter arrsted in counter

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
histroy sheeter arrsted in counter
सैदनगर(रामपुर)। अजीमनगर पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ लालपुर बिजली घर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच खिजरपुर की पुलिया की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। इस बीच पुलिस ने व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वो पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसकी घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही बदमाश जमीन पर गिर गया। पुलिस ने गोली लगने से घायल आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया आरोपी खिरजपुर गांव निवासी सुबहान है। सुबहान हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने जब रोकना चाहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed