{"_id":"60313f1c8ebc3ee9456ea213","slug":"himachal-governer-meet-itbp-jawan-in-kannaur-rampur-news-sml361691989","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में मिला स्नेह आजीवन याद रहेगा : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में मिला स्नेह आजीवन याद रहेगा : राज्यपाल
विज्ञापन
रिकांगपिओ में शुक्रवार देर शाम को आईटीबीपी के जवानों से मिलते राज्यपाल
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूह (किन्नौर)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किन्नौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूह में लोगों से बातचीत कर लड़कियों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की पढ़ाई से ही परिवार और समाज आगे बढ़ेगा।
उन्होंने किन्नौर जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास को यादगार क्षण बताते हुए कहा कि जनजातीय लोगों के स्नेह, सौम्य स्वभाव और आतिथ्य से वह प्रभावित हुए हैं, जिसे वह आजीवन नहीं भूल सकते। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले से संबंधित लोग देश और प्रदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। मगर क्षेत्र का समग्र विकास भी जरूरी है और इसके लिए शिक्षा का प्रसार अधोसंरचना विकास और संस्कृति का संरक्षण किया जाना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि वन, जमीन और पानी पर निश्चित तौर पर हमारा अधिकार है, लेकिन इनका संवर्धन और संरक्षण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने ऐसी अनेक योजनाएं कार्यान्वित की हैं जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को और हर क्षेत्र को मिलना चाहिए। इसके लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। इस मौके पर पूह पंचायत के प्रधान राजेश कुमार, जिला परिषद सदस्य शांता कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद राज्यपाल को 136 इंडीपेडेंट इंफेंटरी ब्रिगेड के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इस दौरान उन्होंने ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों और सैनिकों से भी बातचीत की। इस दौरान कार्यवाहक आयुक्त अश्वनी कुमार, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. अवनींद्र कुमार और अन्य गण्यमान्य अधिकारी उपस्थित थे।