{"_id":"5771581e09d101faf84c4e1c88852506","slug":"helth-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमरी में बनेगी सीएचसी, ग्रामीणों का मिलेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमरी में बनेगी सीएचसी, ग्रामीणों का मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी और आसपास के गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से केमरी में सीएचसी निर्माण को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएचसी निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था और बजट का निर्धारण भी किया जा चुका है। बजट जारी होते ही सीएचसी निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कवायदें की जा रही हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए विभागीय अफसरों की ओर से अहरो, केमरी और ढोकपुरी टांडा में सीएचसी निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें केमरी में सीएचसी निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है।
सीएचसी का निर्माण नेशनल हेल्थ मिशन के तहत किया जाएगा। सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने बताया कि केमरी में सीएचसी निर्माण के लिए बिलासपुर रोड पर जमीन चयनित की गई थी। जमीन उपलब्धता के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने मंजूरी दे दी है। केमरी में 30 बेड की सीएचसी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही सीएचसी में आवश्यक उपकरणों को भी खरीदा और इंस्टाल कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि निर्माण और उपकरण खरीद के लिए करीब छह करोड़ के बजट को स्वीकृत किया गया है। हालांकि इस धनराशि में कुछ बदलाव हो सकता है। साथ ही निर्माण के लिए आवास विकास संस्था का चयन किया गया है। बजट जारी होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।