फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   heavy rain

ओलावृष्टि के साथ पूरे दिन होती रही बारिश, सरसों की फसल को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
heavy rain
रामपुर। जिले में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं। तेज हवा की वजह से सरसों की फसल पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है। मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। शहर में कई मोहल्लों में बारिश से जलभराव हो गया। नतीजतन लोगों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। तड़के ही आसमान में काले काले बादल छा गए। बिजली चमकने के साथ ही बारिश प्रारंभ हो गई। जिले में ओलावृष्टि भी हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। ज्वालानगर में विकास नगर, विष्णु विहार की कई गलियों में जलभराव हो गया। इसके अलावा शाहबाद गेट, पुराना गंज, पीला तालाब, सराफा बाजार आदि इलाकों में भी सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। वहीं, बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खासकर, मटर और सरसों की फसल प्रभावित हुई है। बारिश की वजह से सरसों के साथ मटर व अन्य फसलें भी खराब हो गई हैं। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और मटर की फसल को नुकसान होगा। गेहूं की फसल पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed