फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   heavy rain in rampur

झमाझम बारिश से हुआ जल भराव, विद्युत आपूर्ति बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in rampur
रामपुर। शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी कुछ घंटों के लिए बाधित रही। बारिश से मेंथा, मिर्च और टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है जबकि गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। साथ ही धान की फसल करने वाले किसानों को भी बारिश से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दो दिन से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून आने से पहले की आहट में कभी आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी बारिश से मौसम सुहावना हो जाता है। गुरुवार को आधी रात के बाद पड़ी बारिश से मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। शनिवार की सुबह से ही आसमान में काली घटाएं उमड़ उमड़ आईं। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तमाम सड़कों पर पानी खड़ा हो गया। ज्वालानगर में शाहबाद रोड पर नाले का पानी भर गया। शिव विहार कालोनी में बह रहे नाले का पानी ओवरफ्लो हो गया। रोशन बाग कालोनी,पुराना गंज, की विभिन्न गलियों में सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों के घर में पानी घुस गया। मुहल्ला कलघर, सराय गेट, चौराहे की पुलिया कूड़े से अटी होने के कारण मिस्टन गंज चूने वाले फाटक, सराय गेट, मुहल्ला पुराना गंज, सराय जहांगीर, पांच कब्र, घेर इनायत खान, घेर कलंदर खान, राजद्वारा, खारी कुआं, अजीतपुर, जौहर अली मार्ग, पक्का पुल आदि स्थानों पर नाले और नाली चोक होने से जलभराव हो गया। मुहल्लों में सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ा। झमाझम बारिश पड़ने से घरों में पानी घुसने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश पड़ने से बारे में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि की बारिश के दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

000
बिलासपुर क्षेत्र में से कई स्थानों पर हुआ जलभराव
फोटो
बिलासपुर/केमरी/खजुरिया। शनिवार की सुबह करीब सात बजे आई बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर, डैम कालोनी, शीरीमियां, कायस्थान, पंजाबी कालोनी, शांति कालोनी, राधे निवासी कालोनी, आनंदनगर, संतनगर कालोनी में जलभराव की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबी कालोनी व शांति कालोनी के लोगों की मांग पर भाखड़ा नहर किनारे नगर पालिका कर्मियों से नाली बनवा कर जल निकासी कराई गई। केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान के लोगों ने सुबह समाजसेवी मकसूद अहमद के साथ पहुंचे लोगों ने कुछ लोगों द्वारा तालाब पाटकर किए गए अवैध कब्जे के कारण जलभराव की समस्या को देखा। उन्होंने नगरपंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर जल निकासी कराने की मांग की। उनका कहना था कि तालाब की भूमि पाटने से बस्ती का पानी उनके घरों में घुस रहा है। इसके अलावा मोहल्ला होली चौक पर भी बारिश के पानी ने जलभराव कर दिया।

000
बारिश से शहर की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
रामपुर/मिलक। सुबह को बारिश शुरू होते ही सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बारिश रुकने पर जब विद्युत आपूर्ति चालू की गई तो आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस,रजा इंटर कॉलेज, पहाड़ी गेट, किला, डूंगरपुर, शाहबाद गेट, बिलासपुर गेट, सिटी मेंस व अजीतपुर बिजली घरों से जा रही लाइनों में लोकल फाल्ट हो गए। जिससे जगह-जगह आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे बाद अधिकांश शहर की विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई थी। मिलक नगर एवं क्षेत्र में सुबह रिमझिम बारिश शुरू हुई। इससे करीब घंटे भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद बारिश धीमी होते ही बिजली की आपूर्ति चालू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed