{"_id":"6133bf6d8ebc3e32763adcd2","slug":"heavey-rain-in-rampur-rampur-news-mbd401529158","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। कई प्रमुख मार्गों पर भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश होने से मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। बारिश से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। शहर की बिजली व्यवस्था करीब एक घंटेेे बाधित रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक मामूली बारिश के आसार हैं।
पिछले कई दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश से राहत मिल रही है तो कभी उमस भरी गर्मी पड़ने से परेशानी हो रही है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे काली घटाएं घिर आईं और झमाझम बारिश शुरु हो गई। करीब एक घंटे तक पड़ी मूसलाधार बारिश से जौहर अली मार्ग, शौकत अली मार्ग, कलक्ट्रेट मार्ग, आवास विकास, सराय गेट, तोपखाना रजा लाइब्रेरी मार्ग, पुराना शहर, वीपी कालोनी, जिला अस्पताल मार्ग की सड़कें जलमग्न हो गईं। मूसलाधार बारिश से शहर में कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी भर गया। जिससे लोग परेशान हो गए। उमस भरी गर्मी में बारिश से लोगों को गर्मी से क़ुछ राहत दी। बारिश के दौरान शहर के रजा इंटर कालेज, सिविल लाइंस, अजीतपुर, किला, सिटी मेंस, पहाड़ी गेट, आंबेडकर पार्क, शाहबाद गेट, डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में हुए लोकल फाल्ट से करीब एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बारिश होने से गन्ने की फसल को लाभ हुआ है। को तड़के शुरु हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। दिनभर रुक रुककर रिमझिम बारिश होती रही। अगले चार दिन मामूली बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक मामूली बारिश होने की संभावना जताई है।