{"_id":"61253d768ebc3e79b609e604","slug":"hearing-on-nawab-property-will-be-held-on-september-1-rampur-news-mbd400288328","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर को होगी नवाब संपत्ति पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर को होगी नवाब संपत्ति पर सुनवाई
विज्ञापन
रामपुर में कोठी खासबाग।
- फोटो : RAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नवाब खानदान संपत्ति बंटवारा प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक सितंबर की तारीख तय कर दी है।
रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। कोर्ट ने संपत्ति की प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर सभी पक्षकारों से आपत्ति मांगी थी। जिस पर सभी पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल कर दी है।
मामले में 9 अगस्त से लेकर गुरुवार 12 अगस्त तक रोजाना सुनवाई हुई। जिसमें प्रस्तावित विभाजन योजना पर दाखिल की गई आपत्तियों पर बहस हुई। मामले में गुरुवार 19 अगस्त को हुई सुनवाई में मंगलवार 24 अगस्त की तारीख तय की थी। इस पर मंगलवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। मामले में दो पक्षकारों के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए एक सितंबर की तारीख तय की है।