फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of pan card issue of abdullah azajm

अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
hearing of pan card issue of abdullah azajm
रामपुर। सपा नेता आजम खां के पुत्र एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में बृहस्पतिवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। पासपोर्ट के मामले में 12 अप्रैल और पैनकार्ड के मामले में 16 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें दो पैनकार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों आरोपी हैं। जबकि, दो पासपोर्ट रखने के मामले में केवल अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वे जमानत पर चल रहे हैं। इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। बृहस्पतिवार को इन मामलों में तारीख तय थी, जिस पर कोर्ट ने पासपोर्ट के मामले में 12 अप्रैल और पैनकार्ड के मामले में 16 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed