फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of cases of azam kha

सपा सांसद आजम खां की चार मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hearing of cases of azam kha
रामपुर। सपा सांसद आजम खां की डूंगरपुर बस्ती प्रकरण में चार मामलों में सुनवाई हुई, जिसमें आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने अगली तारीख नौ फरवरी तय की है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां करीब 23 माह से सीतापुर जेल में बंद हैं। जबकि, उनकी पत्नी शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा व पुत्र अब्दुल्ला आजम जमानत पर बाहर हैं। आजम खां के खिलाफ गंज थानाक्षेत्र में बनी डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने मुकदमे दर्ज कराए थे, जिसमें उनका आरोप था कि सपा सांसद आजम खां के इशारे पर उनके साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही मकानों पर बुलडोजर चलवाए गए। आजम खां की इन मामलों में जमानत मंजूर हो चुकी है। बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। अब कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई नौ फरवरी को करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed