फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of azam khan's case on 29

आजम खां-आले हसन की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 29 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
hearing of azam khan's case on 29
hearing of azam khan's case on 29
रामपुर। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आले हसन की अग्रिम जमानत पर एक बार फिर सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 29 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में घिरे सपा सांसद आजम खां पर जमीनों को कब्जाने के 27 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमें कायम हैं। पिछले दिनों सपा सांसद की ओर से अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमीनों पर कब्जे से जुड़े पांच मामलों में अग्रिम जमानत दाखिल करने के लिए याचिका कोर्ट में दायर की गई थी,जिस पर शनिवार को सुनवाई होनी थी,लेकिन शनिवार को भी वकीलों ने कार्य नहीं किया। लिहाजा इस मामले की सुनवाई भी टल गई। आजम खां से जुड़े मामलों को देख रहे जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) अजय तिवारी ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 29 अगस्त को होगी। इसके अलावा पूर्व सीओ आले हसन ने एक और मामले में जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होनी थी,लेकिन वकीलों की हड़ातल के चलते इस मामले की भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई भी 29 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed