फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of azajm kha case today and tomorrowo

आज और कल भी होगी आजम खां से जुड़े अहम मामलों में सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
hearing of azajm kha case today and tomorrowo
रामपुर। सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां मनी लॉंड्रिंग व जमीन कब्जाने के आरोपों के मामले में ईडी की जांच ने तेजी पकड़ ली है तो वहीं कोर्ट में चल रहे विभिन्न मामलों में भी अब तेजी आ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जौहर विवि गेट प्रकरण में जहां आजम खां की अपील खारिज कर दी गई है तो वहीं अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट में मंगलवार को और दो पासपोर्ट व दो पैन कार्ड मामले में बुधवार को सुनवाई है। साथ ही शत्रु संपत्ति पर कब्जे के आरोप के मामले में आजम खां की जमानत याचिका पर चार अगस्त बुधवार को फैसला सुनाया जा सकता है। ऐसे में अगस्त माह की शुरुआत से ही आजम खां मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सोमवार को जौहर विवि गेट हटाए जाने के मामले में कोर्ट ने एसडीएम कोर्ट की ओर से जारी पूर्व के आदेश को यथावत रखने के आदेश दिए हैं। इस मामले में बहस की प्रक्रिया पिछली तारीख पर पूरी हो गई थी और सोमवार को फैसला आने की पूरी संभावना थी। सोमवार को कोर्ट ने फैसला सुना भी दिया जिससे जौहर विवि प्रबंधन और आजम खां को झटका लगा है।
विज्ञापन

वहीं शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोप में कोर्ट में चल रही प्रक्रिया में आजम खां की जमानत याचिका को लेकर बहस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस मामले में बुधवार चार अगस्त को सुनवाई है और इस दौरान इस मामले में भी कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed