फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of abdullah azajm birthceretificate issue

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में अखिलेश ने दी गवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
hearing of abdullah azajm birthceretificate issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने तीनों मामलों को अलग-अलग करते हुए सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें तय की है। साथ ही शुक्रवार को दो पासपोर्ट मामले में एफआईआर लेखक हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार की गवाही और जिरह की प्रक्रिया हुई। अब इन मामलों में 25 फरवरी, 28 फरवरी और पांच मार्च को सुनवाई के लिए तारीख तय की गई है। साथ ही तीन गवाहों को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पेन कार्ड मामले में सिविल लाइंस थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही गंज थाने में अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम, दो पैनकार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां जबकि दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में अब्दुल्ला आजम, उनके पिता एवं सांसद आजम खां और उनकी मां एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

ये तीनों मामले एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट) में चल रहे हैं। जिनमें शुक्रवार को सुनवाई थी। वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को दो पासपोर्ट मामले में एफआईआर लेखक हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार की गवाही और जिरह की प्रक्रिया हुई। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब कोर्ट ने गवाही के लिए एक बैंक के शाखा प्रबंधक, एक स्कूल के प्रधानाचार्य और नगर पालिका के रजिस्ट्रार को समन जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले में अगली तारीख 25 फरवरी, दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में 28 फरवरी और दो पैनकार्ड के मामले में अगली तारीख पांच मार्च तय की है।
-रमेश लोधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed