{"_id":"6273def42788e148fc1d4b12","slug":"hearing-in-two-pan-card-cases-of-abdullah-azam-next-date-16-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में हुई सुनवाई, अगली तारीख 16 मई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में हुई सुनवाई, अगली तारीख 16 मई
Thu, 05 May 2022 07:58 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 05 May 2022 07:58 PM IST
सार
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैनकार्ड के आरोप में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के पुत्र व स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एक बैंक के शाखा प्रबंधक से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में अगली तारीख 16 मई तय की गई है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैनकार्ड के आरोप में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। इस मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। गुरुवार को दो पेनकार्ड के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान एक बैंक के शाखा प्रबंधक से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 मई को होगी।
विज्ञापन