फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing in Abdullah Azam's two birth certificates, PAN card and passport case

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Abdullah Azam's two birth certificates, PAN card and passport case
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के आरोप में दर्ज मुकदमों के मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई। कोर्ट ने दो पासपोर्ट और दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में गुरुवार 28 अक्तूबर और दो पैन कार्ड मामले में शनिवार 30 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने गंज थाने में भी अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ये तीनों मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं।
विज्ञापन

इन तीनों मामले में वादी आकाश सक्सेना की गवाही हो गई है। इसके साथ दो पैन कार्ड मामले में एक बैंक के शाखा प्रबंधक की भी गवाही हो चुकी है। बुधवार को इन तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख थी। जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से मंगलवार को कोर्ट द्वारा इन मामलों की सुनवाई मजिस्ट्रेट (लोअर) कोर्ट में न होने और एमपी-एमएलए कोर्ट में ही चलने के आदेश को लेकर स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। इस पर कोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए दो पासपोर्ट और दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में 28 अक्तूबर और दो पैन कार्ड मामले में 30 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed