{"_id":"61be3a45fba5fa05fe6f9159","slug":"hearing-about-azajm-kha-issue-rampur-news-mbd413123419","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले में गवाह न पहुंचने से टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले में गवाह न पहुंचने से टली सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें गवाह के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। साथ ही यतीमखाना प्रकरण में दर्ज आजम खां के खिलाफ 11 मामलों में भी शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें आजम खां वीसी के जरिए जुड़े। अब इन दोनों प्रकरणों के मामलों में कोर्ट ने अगली तारीख 24 दिसंबर तय की है।
साल 2007 में विधानसभा चुनावों के दौरान टांडा में एक जनसभा के दौरान आजम खां द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में बसपा नेता धीरज शील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इन दिनों ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। जिसमें गवाही की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को मामले में कोर्ट में तारीख थी, लेकिन, गवाह के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली तारीख 24 दिसंबर तय की है।
इसके साथ ही यतीमखाना प्रकरण में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज 11 मामलों में भी शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। ये मामले साल 2019 में शहर कोतवाली में दर्ज किए गए थे। जिनमें आजम खां पर आरोप है कि उनके इशारे पर बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट की गई, साथ कई लोगों के घर भी ध्वस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को इन 11 मामलों में सुनवाई थी, जिसमें आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट ने इन मामलों में अगली तारीख 24 दिसंबर की तारीख तय की है।