फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   havvy fog in rampur

ट्रेनों की रफ्तार पर मौसम की मार

Sun, 15 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
havvy fog in rampur
मौसम में ठंड के साथ ही अब कोहरे की चादर भी बिछनी शुरू हो गई है। रविवार सुबह घना कोहरा घंटों तक रहा। हाईवे पर भी रात में कोहरे की चादर रही। कोहरा आने से रेल यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया है। शनिवार-रविवार को करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



दीपावली के साथ ही मौसम में ठंड भी बढ़ गई है। कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव आ गया है। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची।
विज्ञापन




लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर करीब पौने छह घंटे, शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-काठगोदाम (बाघ एक्सप्रेस) 45 मिनट, जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, अवध-आसाम (गोहाटी एक्सप्रेस) एक घंटे, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस करीब छह घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, काशी विश्वनाथ एक घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ अन्य ट्रेन भी मामूली विलंब से पहुंची। ट्रेनों के देर से पहुंचने पर सफर कर रहे यात्रियों के साथ ही स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के कोहरे के कारण विलंब होने का यह सिलसिला दो माह तक रहेगा। ऐसे में कोहरा बढ़ने पर आने वाले दिनों में कई ट्रेनों के संचालन को बंद भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed