{"_id":"ed061974c61076a62a8d215e01d812ec","slug":"gurnam-singh-sandhu-sellect-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने गुरनाम सिंह संधू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने गुरनाम सिंह संधू
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को सर्वसम्मति से 9वीं बार गुरनाम सिंह संधू को निर्विरोध अध्यक्ष एवं अथर फईम को सचिव, बृज किशोर दिवाकर को महासचिव चुना गया। बाद में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का वकीलों ने स्वागत किया।
निर्विरोध बने बार अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों एवं वादकारियों का हित सर्वोपरि है। अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील सभागार में सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक की कार्रवाई पूर्वपारित एजेंडे के अनुसार आहूत हुई।
इसमें मौजूद अधिवक्ताओं को पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। नई कार्यकारिणी गठन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्र पाल सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से 9वीं बार गुरनाम सिंह संधू को अध्यक्ष और सचिव अथर फईम महासचिव बृज किशोर दिवाकर को चुना गया।
विज्ञापन
कार्यकारिणी में सुंदर लाल तोमर संरक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महबूब अली, उपाध्यक्ष शेख नदीम अहमद, रेहान खां, फरहत खां, कोषाध्यक्ष केवल सिंह, उप कोषाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह, मीडिया प्रभारी लईक अहमद, आडिटर मोहम्मद अय्यूब, संगठन मंत्री सलीम अहमद, पुस्तकालय अध्यक्ष मोईन खां, प्रचार मंत्री कमल सिंह को चुना गया।
इस अवसर पर 9वीं बार बने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू ने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वह एकजुट हो संगठन को मजबूत बनाएं। किसी भी कीमत पर अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर गजेंद्र तोमर, सलीम अहमद, विक्रम संधू, शहनावाज खां, महमूद अली, रेहान खां, संदीप संधू, हरस्वरूप सिंह, मोहम्मद नावेद आदि रहे।