{"_id":"6502fbf7134d74da7f02c451","slug":"groom-did-obscene-acts-with-bride-train-girl-got-down-lucknow-station-and-reached-parents-home-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी सी जो पी...दूल्हे ने ट्रेन में कर दी नई नवेली दुल्हन से अश्लील हरकत, लखनऊ स्टेशन पर उतरकर मायके पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी सी जो पी...दूल्हे ने ट्रेन में कर दी नई नवेली दुल्हन से अश्लील हरकत, लखनऊ स्टेशन पर उतरकर मायके पहुंची
Thu, 14 Sep 2023 06:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Sep 2023 06:04 PM IST
सार
रामपुर निवासी व्यक्ति की दूसरी शादी बिहार की युवती से हुई थी। उसे लेकर वह ट्रेन से आ रहा था। आरोप है कि दुल्हे ने दुल्हन से ट्रेन में ही छेड़खानी कर दी। इससे नाराज होकर दुल्हन लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ही उतर गई। अब दुल्हा शादी करवाने वालों से खर्च हुए पैसे मांग रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भागलपुर से शादी कर ट्रेन से आ रहे युवक ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इससे परेशान दुल्हन लखनऊ स्टेशन पर उतर गई और वापस भागलपुर जा पहुंची। अब युवक शादी में बिचौलिया बनी बहनों के साथ मारपीट कर उनसे खर्च हुए 40 हजार रुपये मांग रहा है। बहनों ने रामपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मामला मसवासी के मोहल्ला भूवरा का है। बताते हैं कि यहां निवासी एक व्यक्ति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। बच्चों की परवरिश और अकेलापन दूर करने के लिए उसने दूसरी शादी करने का मन बनाया। मोहल्ले में ही बिहार के भागलपुर जनपद की दो सगी बहनें ब्याही हैं।
विज्ञापन
लगभग दो माह पहले व्यक्ति ने मोहल्ले के होने के नाते बहनों से शादी कराने के लिए कहा। इनमें से पूनम ने बात आगे बढ़ाते हुए भागलपुर के गांव सबौर निवासी एक युवती से बात चलाई। दो माह पहले पूनम और उसकी बहन व्यक्ति की शादी कराने के लिए उसको भागलपुर लेकर पहुंची।
विज्ञापन
वहां एक युवती से हिंदू रीति-रिवाज के शादी करा दी गई। शादी की रस्म के बाद दुल्हन को विदा कराकर ट्रेन से आने लगे। आरोप है कि व्यक्ति ने ट्रेन में शराब पी। जब नशा बढ़ा तो उसने दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। रास्ते भर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।
बताते हैं कि लखनऊ आकर जब ट्रेन रुकी तो दुल्हन बहाना बनाकर उतर गई और वह दूसरी ट्रेन से वापस भागलपुर लौट गई। बिचौलिया बनी सगी बहनों का कहना है कि व्यक्ति अब उनके ऊपर दबाव बना रहा है कि शादी में खर्च हुए 40 हजार रुपये वापस कराएं या फिर दोनों बहने उसके साथ रहें।
बिचौलिया बहनों का आरोप है कि दो माह से युवक ने उनका जीना दूभर कर दिया है। कई बार जोर जबरदस्ती कर उनके कपड़े फाड़ चुका है। बुधवार की शाम उनके साथ गाली- गलौज की गई और पीटा गया। इसके चलते दोनों बहनें मसवासी चौकी पहुंच गईं।
यहां उन्होंने आपबीती सुनाई और तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।