{"_id":"0325261d5a5845a1bc9b2fd492771ae6","slug":"gram-panchayat-election-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"143 सेक्टरों में बांटा गया रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
143 सेक्टरों में बांटा गया रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चार चरणों में होने वाले ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले को 21 जोन और 143 सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टरों और जोन में जिला स्तरीय अफसरों को कमान सौंप दी गई है।
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद का चुनाव रामपुर में चार चरणों में होना है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। प्रशासन ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। जिले को 143 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके 21 जोन भी बनाए गए हैं।
इस बार भी प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की तैनाती जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव की तर्ज पर की है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की कमान सौंपी है। सभी को तत्काल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। सभी अफसर अपने-अपने क्षेत्र में बूथों का भ्रमण करेंगे।