{"_id":"e9dfb214d1d067f66cc633c5619257a1","slug":"gram-panchayat-chunav-results-declear-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में भी गर्माया रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में भी गर्माया रहा माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घना कोहरा और सर्द हवाएं। ठंड से ठिठुरते लोग और इस बीच छन-छन कर भीतर से आती खबरें और माहौल में गर्माहट पैदा करते जिंदाबाद के नारे। कुछ यही नजारा था रविवार रात मतगणना स्थलों का। मतगणना स्थल के आसपास जुटी समर्थकों की भीड़ कड़ाके की ठंड में भी कहीं डिग नहीं रही थी।
देर रात जब तक रिजल्ट घोषित न हो गए, लोग भी नहीं लौटे। रविवार का दिन गांव की सरकार के गठन के लिए काफी महत्वपूर्ण था। रविवार सुबह शुरू हुआ मतगणना का दौर रात में भी जारी रहा। रविवार रात तक करीब 70 फीसदी परिणाम घोषित कर दिए गए थे, लेकिन कुछेक स्थानों पर मतगणना का दौर जारी रहा।
रामपुर मंडी समिति में सैदनगर और चमरौवा विकास खंड की मतगणना का काम चला। यहां पर मतगणना का काम रात करीब 12 बजे तक चला। आखिरी वक्त तक लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रत्याशियों के समर्थक भी डटे रहे। ठंड के बाद भी लोग अपने प्रत्याशी के जीतने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
मतगणना स्थल के आसपास तमाम लोगों ने कूड़ा करकट जलाकर आग लगाई और ठंड को दूर भगाने की कोशिश करते रहे। सबसे पहले मिलक में मतगणना निपट गई थी। सबसे बाद में स्वार में मतगणना का काम खत्म हुआ। स्वार में भारी संख्या में लोग देर रात तक जुटे रहे। 149 ग्राम पंचायतों का परिणाम रात करीब तीन बजे घोषित किया गया।