{"_id":"3073002eb98f1addc1e288f1162437bb","slug":"gram-panchayat-chunav-results-declear-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीती पत्नी, माला पहन ली पति ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीती पत्नी, माला पहन ली पति ने
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सरकार की आरक्षण के जरिये महिलाओं की राजनीति में एंट्री कराने की मंशा हो, लेकिन इस मंशा पर अभी भी पुरुष प्रधान समाज हावी है। महिलाओं ने चुनाव तो जीत लिया, लेकिन जीत हासिल होने के बाद भी उन्हें जीत की खुशी सीधे तौर पर नहीं मिल सकी।
तमाम विजयी महिला प्रधान इतने अहम मौके पर भी घर की चहारदीवारी में कैद रहीं। जो पहुंची भी तो लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से लादने के बजाय उनके पति और बेटों का स्वागत किया। यहां तक की सर्टिफिकेट भी उनके पति ने हासिल किया। पंचायत की राजनीति में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है।
इसके अलावा सामान्य सीट पर भी महिलाओं ने भाग्य आजमाया है। जिले की 684 ग्राम पंचायतों में 33 फीसदी सीटें महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। अन्य वर्ग में भी महिलाओं ने प्रधानी का चुनाव लड़ा है। प्रधानी का चुनाव तमाम महिलाएं जीत भी गईं।
विज्ञापन
इस जीत के बाद भी उनको फूल मालाएं नसीब नहीं हुई। फूलमालाओं से उनके पतियों और बेटों को नवाजा गया। आरओ के पास तक महिला प्रधान नहीं पहुंचीं। जीत का प्रमाण-पत्र लेने के लिए महिलाओं की बजाए उनके पति और बेटे पहुंचे।