{"_id":"3a2cc66d90e21f890d0601d040556551","slug":"gram-panchayat-chunav-nomination-in-rampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन बिके 4371 नामांकन-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन बिके 4371 नामांकन-पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन-पत्रों की बिक्री का काम रविवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन चमरौवा और शाहबाद में 4371 पर्चों की बिक्री की गई। इस दौरान भीड़ के कारण दोनों ब्लाकों में हंगामे की स्थिति बनी रही। दो दिन में 6665 नामांकन-पत्र बेचे जा चुके हैं।
सोमवार से नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद में 28 नवंबर को मतदान होना है। सोमवार से नामांकन शुरू होना है। नामांकन-पत्रों की बिक्री शनिवार से शुरू कर दी गई थी। पनवड़िया स्थित चमरौवा विकास खंड कार्यालय में रविवार को निर्वाचन अधिकारी डा.चमन लाल की देखरेख में प्रधान पद के लिए 675, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1696 नामांकन-पत्र बेचे गए।
शाहबाद प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कार्यालय में क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायत के लिए नामांकन-पत्रों की बिक्री का काम रविवार को भी किया गया। प्रधान पद के लिए 11 सौ नामांकन-पत्र बेचे गए, जबकि 1498 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 900 पर्चे बेचे गए। अव्यवस्थाओं के बीच कुल 2198 पर्चों की बिक्री की गई।