{"_id":"300283f1f1ea48bd4cd8279ec4d7e6e8","slug":"gram-panchayat-chunav-nomination-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरौवा-शाहबाद में नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरौवा-शाहबाद में नामांकन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमरौवा और शाहबाद में प्रधानी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। ब्लाक मुख्यालयों पर शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि पहले चरण में होने वाले नामांकन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रधानी चुनाव की घोषणा पहले की जा चुकी है। चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से दोनों ब्लाकों के मुख्यालयों पर शुरू होगी।
यहां पर निर्वाचन अधिकारी के साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। चमरौवा की 92, जबकि शाहबाद की 118 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए नामांकन कराया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी नामांकन प्रक्रिया होगी। सोमवार सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने का काम 17 नवंबर को भी होगा। यहां पहले चरण में 28 नवंबर को मतदान होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।