{"_id":"fa5b83ea65caa33a0a61ee0d992ac4b5","slug":"gram-panchayat-chunav-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने वाहन रैली निकाली, फायरिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने वाहन रैली निकाली, फायरिंग की
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशहालपुर में सोमवार की देर शाम प्रधान पद के दो प्रत्याशियों ने अलग-अलग वाहन रैली निकाली। साथ ही देसी बंदूकों से फायरिंग कर शक्ति का प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को देसी बंदूक और तेरह कारतूस के साथ पकड़ लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया।
पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को समर्थकों की ओर से जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन करने का सिलसिला जारी है। सोमवार की शाम खुशहालपुर में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों की ओर से अलग-अलग वाहन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी बीच समर्थकों ने उत्साह में आकर फायरिंग शुरू कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर समर्थक भाग निकले, जबकि पुलिस ने एक आरोपी मुरसलीन निवासी खुशहालपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी बंदूक और तेरह कारतूस बरामद किए हैं। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने फायरिंग से इंकार किया है। वहीं क्षेत्र के नगलिया के एक व्यक्ति ने प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थकों पर हथियार का प्रदर्शन करने की थाना प्रभारी से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।