{"_id":"668d7a4dad626a175400158e","slug":"grabbed-260-lakh-rupees-on-the-pretext-of-getting-tower-installed-and-providing-job-rampur-news-c-282-1-smbd1029-125391-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टावर लगवाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.60 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टावर लगवाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.60 लाख हड़पे
Tue, 09 Jul 2024 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। खेत में बीएसएनल का टावर लगवाने और गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिजारखाता के व्यक्ति ने दो युवकों से 2.60 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित युवकों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौकी क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी इरशाद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी दो बीघा भूमि गांव की आराजी में है। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी एक व्यक्ति ने उसकी भूमि पर बीएसएनएल का टावर लगवाने के लिए बीते 10 जून को एक लाख 30 हजार रुपये लिए थे। वहीं अमरीक सिंह को टावर पर नौकरी दिलाने के लिए भी 1.30 लाख रुपये लिए थे। अभी तक न तो टावर लगवाया गया और न ही नौकरी दिलाई गई। आरोप है रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित युवकों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।