{"_id":"56e9a7094f1c1b59758b46ec","slug":"goldsmith-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालानगर में काले कानून का 'दसवां संस्कार' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालानगर में काले कानून का 'दसवां संस्कार'
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ज्वालानगर में काले कानून का 'दसवां संस्कार'
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद रख विरोध-प्रदर्शन किया। ज्वालानगर में इसे काला कानून बताकर दसवां संस्कार किया गया। आम बजट में ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश है। सर्राफा कारोबारियों ने इसे काला कानून बताते हुए विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रखी है।
पिछले पंद्रह दिनों से शहर में ज्वैलरी की दुकानें बंद हैं। सर्राफा कारोबारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने एक्साइज ड्यूटी को काला कानून बताते हुए उसका दसवां संस्कार किया। अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी और महामंत्री राजीव लोचन ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। कमेटी में संरक्षक, सलाहकार, संगठन मंत्री और ऑडिटर के पद पर नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
इस दौरान चंद्रराज मित्तल, रामकिशन गुप्ता, नरेश रस्तोगी, पराग जिंदल, दिलीप गोयल, महेश रस्तोगी, पारस रस्तोगी, प्रदीप, निमिष, उमेश, अंकुर अग्रवाल, सर्वेश आदि मौजूद रहे। वहीं, साहूकारा सर्राफा कमेटी ने भी बुधवार को बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। महामंत्री विनोद रस्तागी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमेटी के कई सदस्य दिल्ली में रामलीला ग्राउंड में होने वाले अखिल भारतीय सर्राफा कमेटी की रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली के लिए भी रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान दिलीप रस्तोगी, देवेंद्र सिंह, आसिफ खान, हरप्रीत सिंह, नितिन रस्तोगी, प्रेम रस्तोगी, परितोष चांदीवाला, अंशुल रस्तोगी, नितिन आर्य, निक्की आर्य, निशांत रस्तोगी, विवेक अग्रवाल, गुरमीत सिंह मौजूद रहे।