फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   goden card issue

गोल्डन कार्ड जारी करने में लापरवाही न बरतें अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
goden card issue
रामपुर। जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके जनपद में संचालित विकास कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य, स्वच्छता, मनरेगा, कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे गोल्डन कार्डों की बेहतर प्रगति न होने पर निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर होकर कार्य करें। आयुष्मान के अंतर्गत गोल्डन कार्ड जारी होने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे बीमार लोगों को उपचार में मदद मिलती है। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी कमलेश सचान सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed