{"_id":"6251ab8dd4016d35d86d316f","slug":"girlfriend-who-ran-away-from-home-accuses-boyfriend-of-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: घर से भागी प्रेमिका, 24 घंटे बाद प्रेमी को ही बताया अपहरणकर्ता, युवक के खिलाफ तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: घर से भागी प्रेमिका, 24 घंटे बाद प्रेमी को ही बताया अपहरणकर्ता, युवक के खिलाफ तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा
Sun, 10 Apr 2022 03:48 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 10 Apr 2022 03:48 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती ने तहरीर देकर युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक और युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गए। 24 घंटे बाद ही प्रेमी से मोहभंग होने के बाद युवती घर वापस आ गई और युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती ने परिजनों के साथ अजीमनगर थाने पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। इस दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका से कई वादे किए। गुरुवार को दोनों घर से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। इस दौरान दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों की तलाश में जुट गए। लेकिन, दोनों का कुछ पता नहीं चला सका।
विज्ञापन
इस बीच शुक्रवार रात को युवती प्रेमी से मोहभंग होने के बाद अचानक घर वापस आ गई और युवक पर झांसा देकर ले जाने का आरोप लगाने लगी। बाद में युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन