{"_id":"68e42211774f8f94fe0b6e8e","slug":"get-the-bareilly-case-investigated-by-a-retired-high-court-judge-nadvi-rampur-news-c-282-1-rmp1004-155278-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराएं : नदवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराएं : नदवी
विज्ञापन
रामपुर। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने बरेली प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कराने की मांग की है।
सांसद सोमवार को रामपुर में थे। उन्होंने मसवासी के साथ ही आगापुर में आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर के आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि बरेली का जिला प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रहा है। बेगुनाह लोगों को जेल भेज रहा है। लोगों की दुकानों व मकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जो कि संविधान व कानून के खिलाफ है।
बरेली प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने अपने बूथों पर जाकर अपने लोगों के वोट बनवाएं।
इस दौरान मीडिया प्रभारी महबूब पाशा, राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर, जुबेर अहमद, आसिफ अली, जमील सैफी, यासीन हाजी, अरशद अली,हाफिज नूरी, नासिर शेख, उस्मान पाशा आदि उपस्थित रहे।