{"_id":"6195508b4ce02b55c42c0bdc","slug":"gang-rape-with-lady-rampur-news-mbd4097885161","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हस्ताक्षर करने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मिलक खानम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना मिलक खानम क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बिलासपुर के खंड विकास कार्यालय गई थी। उसके साथ भाई भी था। उसका कहना है कि ब्लॉक परिसर में थाना टांडा के ग्राम पीपली नायक निवासी राजीव मिल गया। उसने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की बात कहते हुए 1200 रुपये के खर्च की बात कही। उसे पैसे भी दे दिए गए। युवती का आरोप है कि युवक ने 19 सितंबर को उसे यह कहकर अपने गांव बुला लिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन पर उसके हस्ताक्षर होने हैं। युवती का कहना है कि वह उसके गांव पहुंच गई, जहां से युवक उसे बाइक पर बैठाकर एक खाली मकान में ले गया। वहां पहले से ही उसके तीन अज्ञात दोस्त मौजूद थे। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सभी युवती को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। किसी तरह महिला बाहर आई। इस बीच उसका भाई खोजता हुआ पहुंच गया, जहां युवती अपने भाई के साथ थाने पहुंच गई। लेकिन, पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती ने कोर्ट से गुहार लगाई। जिसके बाद न्यायालय ने सुनवाई की और मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया। मिलकखानम पुलिस ने आरोपी को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।