फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gandhi jayanti today

गांधी समाधि पर होगा ध्वजारोहण, सरकारी कार्यालयों में गूंजेगी रामधुन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti today
रामपुर। गांधी जयंती पर गांधी समाधि पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात, राष्ट्रगान और फिर शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इसके बाद सुबह नौ बजे सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा, जिसके बाद रामधुन गूंजेगी। वहीं, सुबह छह बजे से गांधी समाधि से स्वार रोड पर 2.5 किलोमीटर तक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी करा ली गई हैं।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को गांधी जयंती है। लिहाजा, सरकारी कार्यालयों से लेकर प्रमुख स्थलों तक को सजाया जा रहा है। गांधी समाधि को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत सुबह छह बजे से गांधी समाधि से लेकर मोरी गेट तक 2.5 किलोमीटर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ वापस गांधी समाधि पर संपन्न होगी। इसके बाद दौड़ के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह आठ बजे से जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख गांधी समाधि पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही शपथग्रहण कराई जाएगी। सुबह नौ बजे से सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही रामधुन गूंजेगी। पूर्वाहन 11 बजे से राजकीय रजा इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed