{"_id":"5db08a978ebc3e93b147db75","slug":"friends-killed-nadeem-rampur-news-mbd326767543","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने की थी नदीम की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने की थी नदीम की हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों ने की थी नदीम की हत्या, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने किया खुलासा, नैनीताल हाईवे पर मिला था शव
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। नदीम की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
गंज थाना क्षेत्र के बरेली गेट के पास 19 अक्तूबर की सुबह हो हाईवे किनारे एक युवक को शव कपड़ों में बंधा पड़ा मिला था। इस दौरान वहां से गुुजर रहे लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतक की शिनाख्ज तीतर वाली पाखड़ निवासी नदीम के रूप में हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को शक होने पर उसके दोस्तों को पुलिस ने पकड़ लिया।जहां सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हम सभी लोग स्मैक के नशा करते है। 18 अक्तूबर को स्मैक को लेकर नदीम के साथ हमारा झगड़ा हो गया था। हम लोगों को शक हो गया था। नदीम पुलिस की मुखबिरी करके हम लोगों को पकड़वा देगा। हम चारों ने गला दबाकर तथा सिर पर ईटों से वार कर नदीम की हत्या कर थी। शव को कपड़े में बांधकर मोटर साइकिल पर रखकर नैनीताल हाईवे पर एक मैरिज हाल के पास फेंककर फरार हो गए थे। बाद में एएसपी से समक्ष पेेश किया गया जहां उन्होंने इस घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी विक्की ,फहीम,रिजवान हैं। एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।