फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fraud

फर्जी दस्तावेज बनाकर माल चोरी करने के आरोप मे एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fraud
धमोरा (रामपुर)। वाहन के फर्जी दस्तावेज और चालक का फर्जी लाइसेंस दिखाकर माल लोड करवाकर माल को चोरी कर बेचने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक को कोर्ट मेे पेश किया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के रामगंगा विहार निवासी मोहित भाटिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक ट्रक में मुरादाबाद से कानपुर जाने के लिए बैट्ररी का चूरा लोड कराया था। ट्रक में चालक और उसका मुंशी मौजूद था। रास्ते में चालक ने शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित एक ढाबे पर मुंशी को गाड़ी से उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में मुंशी से घटना की जानकारी मिलने पर उसके होश उड़ गए। सूचना पर मोहित भाटिया शहजादनगर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस बीच पुलिस को मुख्बिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी के सामान को बेचने की बात कर रहा है। सूचना पर शहजादनगर थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा और स्वार थाना क्षेत्र के बिजारखाता निवासी हनीफ उर्फ जानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई और पुछताछ करने लगी। पुछताछ करने पर हनीफ उर्फ जानी ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ ट्रांसपोर्टर या मालिक के पास जाकर वाहन की फर्जी आरसी व ड्राईवर का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर माल लोड करवाते थे। फिर रास्ते से ही माल सहित गाड़ी को गायब कर देते थे। बाद में पुलिस ने इस मामले में अमरोहा निवासी कय्यूम, टांडा के लालपुर कला निवासी दानिश, राहत, हारुन और स्वार के बिजारखाता निवासी हनीफ उर्फ जानी के खिलाफ धारा 407/419/420/467/468/471/120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि मामले में चार लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यो में भी अभियोग पंजीकृत है। मामले मे गिरफ्तार हनीफ उर्फ जानी निवासी बिजारखाता को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसको कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed