फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fraud

40 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
fraud
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मीट की दुकान का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 40 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के पक्का बाग निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसे मीट की दुकान का लाइसेंस बनवाना था। इसके लिए उसने हजयानी मजार निवासी मुस्तफा उर्फ रवि को 40 हजार रुपये दिए थे। मगर काफी दिन बाद भी जब लाइसेंस नहीं बना तो उसने रुपये वापस मांगे। इस दौरान मुस्तफा उर्फ रवि ने रुपये देने से मना कर दिया। बाद में पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुस्तफा उर्फ रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed