{"_id":"65ac121eafbd9544a7070629","slug":"fraud-case-against-abdullah-azam-and-his-friends-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur : अब्दुल्ला आजम और उनके दोस्तों पर धोखाधड़ी का मुकदमा, लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur : अब्दुल्ला आजम और उनके दोस्तों पर धोखाधड़ी का मुकदमा, लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की छानबीन
Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
सार
लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अवैध तरीके से नदी की जमीन की श्रेणी परिवर्तन कराकर प्लाटिंग करने के आरोप में हरदोई जेल में बंद स्वार टांडा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके तीन दोस्तों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे अब्दुल्ला आजम पर अब एक और मुकदमा कायम कराया गया है। यह मामला नदी की जमीन की श्रेणी बदलकर अवैध प्लाटिंग कराने से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बेनजीर घाटमपुर में तैनात लेखपाल संजय कुमार ने शहर कोतवाली में एक तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है,जिसमें आरोप लगाया है कि जमीन की प्रकृति अवैध रूप से छलकपट करके अभिलेखों में हेराफेरी कर अवैध प्लाटिंग शुरू कर दी गई। यह जमीन नदी की बताई गई है।
विज्ञापन
लेखपाल ने आशंका जाहिर की है कि इससे पर्यावरण को भी नुकसान होगा। बेनजीर घाटमपुर में प्लाटिंग से शहर में बाढ़ भी आ सकती है। आरोप लगाया कि अब्दुल्ला आजम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नदी की जमीन का श्रेणी परिवर्तन कराकर वहां अवैध तरीके से प्लाटिंग शुरू करा दी।
तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्ला आजम के साथ ही उनके दोस्त अनवार, सालिम, मोहम्मद परवेज और अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 431, 120 बी आईपीसी व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल मनोज कुमार के मुताबिक मामला दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी गई है।