फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   france ambesdar in rampur

ताजियों का जुलूस देखा, मत्था टेकने गुरुद्वारा पहुंचे

Sat, 24 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
france ambesdar in rampur
फ्रांस के राजदूत फ्रेस्वां रिशिअर ने कहा कि भारत की आजादी में फ्रांस का काफी सहयोग रहा। फ्रांस ने भारतीयों को इस लड़ाई में बेहद सहयोग किया। फ्रांस और भारत एक अच्छे दोस्त हैं। रामपुर आकाशवाणी पहुंचे फ्रांस राजदूत ने आकाशवाणी को दिए साक्षात्कार ये बातें कहीं।
विज्ञापन



इससे पहले उन्होंने इमामबाड़े में ताजियों का जुलूस देखा और गुरुद्वारा पहुंचकर सिख धर्म के बारे में भी जाना। भारत में फ्रांस के राजदूत शनिवार को स्वार-टांडा के विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बुलावे पर दो दिन के लिए रामपुर आए हैं। उन्होंने विधायक के साथ आकाशवाणी पहुंचकर साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन



आकाशवाणी की कार्यक्रम अधिशासी मंदीप कौर को उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच मधुर संबंधों के बारे में बताया। अपने देश की कला और संस्कृति के बारे में भी विस्तार से बताया। कहा कि कारोबार के क्षेत्र में दोनों देश आगे आ रहे हैं। इससे पहले फ्रांस के राजदूत का स्वार क्षेत्र के समोदिया में लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने मानपुरी उत्तरी में ताजिये का जुलूस देखा। ताजिया बनाने वाले लोगों से बातचीत की। इसके बाद फ्रांस के राजदूत सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा भाईजी बाबा पहुंचे। गुरुद्वारा के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, प्रभदीप सिंह ने उनका स्वागत गिया। राजदूत को यहां सरोपा भेंट किया गया।



इसके बाद विदेशी राजनयिक इमामबाड़ा खासबाग पहुंचे। कहा कि इस्लाम मानवता और शांति का संदेश देता है। रामपुर के सांप्रदायिक सौहार्द से काफी प्रभावित हुए हैं। इस मौके पर फ्रांस दूतावास के राजनीतिक सचिव बेंजमिन बाइज, काशिफ खां, राजा खां, मोनिस खां, ताज खां, बॉबी खां, महफूज उर्रहमान, खुशनूद खां, शबाब हुसैन, जावेद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed