{"_id":"62868a934953344b631f7d18","slug":"fram-pradhan-arrested-in-fraud-swar-news-mbd428604341","type":"story","status":"publish","title_hn":"महूनागर का प्रधान फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महूनागर का प्रधान फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलकखानम। कूटरचित जाति प्रमाणपत्र बनवाने के मुकदमे में फरार चल रहे महूनागर के ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। न्यायालय ने प्रधान के खिलाफ गैर जमानती वारंट के अलावा कुर्की वारंट भी जारी कर रखा था।
विकास खंड बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महूनागर मिलकखानम थाना क्षेत्र में पड़ती है। एक वर्ष पूर्व हुए पंचायत चुनाव में अशरफ अली पुत्र नजर मोहम्मद ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा ओर निर्वाचित होकर प्रधान बन गया। यह सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित थी। गांव के ही अब्दुल नबी ने जिलाधिकारी को शिकायत की थी कि अशरफ अली ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव जीता है। इस संबंध में थाना मिलकखानम में दो नवंबर 2021 को विभिन्न धाराओं के तहत अशरफ अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि तभी से वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ जिसके चलते न्यायालय ने गैर जमानती के अलावा कुर्की वारंट जारी हो चुका था।
मिलकखानम पुलिस को बृहस्पतिवार के दिन सूचना मिली कि असगर अली अपने गांव में है और अगर देर हुई तो वह फरार हो सकता है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।