फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four road of industrial aera will repair

औद्योगिक क्षेत्र की चार सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये से अधिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
four road of industrial aera will repair
रामपुर। वर्षों से बदहाल पड़ी औद्योगिक क्षेत्र की चार सड़कों का जल्द ही निर्माण कार्य शुरूहोगा। 1.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद उद्योगों और उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों व मजदूरों को काफी सहूलियत होगी। नगर पालिका का दावा है कि 15 अप्रैल के बाद सड़कों के टेंडर खोल दिए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के औद्योगिक क्षेत्र की बात की जाए तो रोशन बाग बड़ा एरिया है। इसी क्षेत्र में अधिकांश मेंथा उद्योग, स्टेशनरी, बर्फ आदि से संबंधित उद्योग स्थापित हैं। जिला उद्योग केंद्र का दफ्तर भी इसी क्षेत्र में है। किंतु, इसके बाद भी क्षेत्र की सड़कों की दशा काफी दयनीय है। जिला उद्योग केंद्र की रोड तो पूरी तरह से ऊबड़ खाबड़ हो गई है। स्थिति यह है कि रात के अंधेरे में कोई पैदल भी इस मार्ग से गुजर जाए तो उसके गिरने की आशंका काफी अधिक रहती हैं। इसके अलावा व्योम ट्रेडर्स से सहकारी मुद्रण को जाने वाला मार्ग, राजीव अग्रवाल के मकान तक जाने वाला मार्ग और सहकारी मुद्रण का मुख्य सीसी रोड बदहाल है। काफी समय से लोग इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी निर्माण नहीं हो पा रहा था। इसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सड़कों के निर्माण के आदेश दिए।
विज्ञापन

लिहाजा, नगर पालिका की ओर से सड़कों के टेंडर मांग लिए गए। ये टेंडर 15 जनवरी को खोले जाने थे, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता की वजह से टेंडर नहीं खुल सके थे। इसके बाद एमएलसी चुनाव की आचार संहिता प्रभावी हो गई। ऐसे में नगर पालिका के अफसरों का दावा है कि 15 अप्रैल के बाद चारों सड़कों के टेंडर खोल दिए जाएंगे और सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed