फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four gambler arrested

जुए के अड्डे पर छापा, कैश और चार मोबाइल सहित 10 लावारिस बाइकें बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
four gambler arrested
स्वार। कोतवाली पुलिस ने नगर के निकटवर्ती गांव स्थित जंगल में जुए के अड्डे पर छापा मार कर चार जुआरियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लगभग दस हजार की नकदी और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने जुए के अड्डे के निकट खड़ी दस लावारिस बाइकें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

कोतवाल शरद मलिक ने बताया कि जालफ नगला गांव के जंगल में कोसी के तटबंध के निकट जुआ खेला जाता है। पुलिस ने शुक्रवार को टीम बनाई और जुए के अड्डे की घेराबंदी कर छापा मारा। टीम को देखकर जुआरी घबराकर भागने लगे। पुलिस ने चार लोगों को मौके से पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 9390 रुपये, चार एंड्रायड मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा पास खड़ी दस मोटर साइकिलें भी लावारिस हालत में बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अकरम पुत्र मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला रसूलपुर, निजाम पुत्र शफीक अहमद, मोहम्मद रहमत पुत्र मोहम्मद अली जान व मोहम्मद सलीम पुत्र इब्ले हसन निवासीगण मोहल्ला चक स्वार शामिल हैं। इनके खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed